साइकिल चला रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित जनता ने ट्रक में लगाई आग, जान बचाकर भागा ड्राइवर

इस हादसे के बाद आम जनता का गुस्सा पुलिस और प्रशासन को भी झेलना पड़ गया। लोगों ने ट्रक में आग लगाने के बाद प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के कांच फोड़ना शुरू कर दिए।
गुना। शहर के राघौगढ़ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 14 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, 14 वर्षीय ऋत्विक सैनी सायकिल से अपने घर जा रहा था, इस बीच शहर के भीतर घुसे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक का टायर बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे के बाद आम जनता का गुस्सा पुलिस और प्रशासन को भी झेलना पड़ गया। लोगों ने ट्रक में आग लगाने के बाद प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के कांच फोड़ना शुरू कर दिए। स्थानीय जनता ने खराब सड़कों की समस्या को लेकर अपना गुस्सा प्रकट किया और प्रशासन से इसकी शिकायत की। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1434048842446503941?s=19[/embed] यह घटना आज शनिवार सुबह 8 बजे की है, जबकि गोदाम से ट्रक पीडीएस का चावल लेकर राघौगढ़ की राशन दुकानों पर सप्लाई करने के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल लेकर नगर में घुसा ट्रक जैसे ही बस स्टैंड के पास पहुंचा तब एक बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में 14 वर्षीय ऋत्विक सैनी (14) पुत्र रामप्रसाद सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद बस स्टैंड के पास भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच ट्रक ड्राइवर भीड़ का गुस्सा देखते हुए वहां से भाग गया और भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंचती इससे पहले ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts