Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ बोलना पड़ा भारी, युवक ने मासूम का काटा हाथ; घोंपा चाकू, आरोपी को भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले किया

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ बोलना पड़ा भारी, युवक ने मासूम का काटा हाथ; घोंपा चाकू, आरोपी को भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले किया
भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी 8 साल का एक बच्चा, सुरजीत, इस खुशी को जाहिर करते हुए "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगा रहा था। नारे सुनकर मंडी में काम कर रहे मोहीद खान और उसके साथी वसीम खान भड़क गए। दोनों ने सुरजीत पर हमला कर दिया और उसके हाथ पर चाकू घोंप दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीड़ ने आरोपी को पीटा फिर पुलिस को सौंपा

घटना बुधवार (7 मई) सुबह करीब 9:45 बजे की है। मंडी में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती नजर आ रही है।

घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने मोहीद खान और वसीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं।

हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- धमकी भी दी गई

प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि जब उसने आरोपी मोहीद को पकड़ने की कोशिश की तो वसीम ने उससे भी मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि जान से मार देंगे और भागने की कोशिश की।

कहासुनी से शुरू हुआ मामला - पुलिस

कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई के जश्न के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसमें एक बच्चे को चाकू मारा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts