Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित रावतपुरा सरकार से लिया आशीर्वाद

हवन पूजन में शामिल हुए, भेंट किया राम दरबार
तेंदूखेड़ा। शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रावतपुरा सरकार के दर्शन किए। वे सुबह पौने ग्यारह बजे पहुंचे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सपत्नीक गुरु पादुका पूजन कर संत शिरोमणि रावतपुरा सरकार का पूजन किया। वहीं रावतपुरा सरकार ने मुख्यमंत्री का पुष्पाहारों एवं शाल, श्रीफल और रामदरबार भेंट कर सम्मानित किया। मंगलम कक्ष में पहुंच कर रावतपुरा सरकार के साथ कुछ समय तक धर्म आध्यात्म पर चर्चा की।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर राज्य सभा सांसद वरिष्ठ नेता कैलाश सोनी, प्रभारी मंत्री विजय शाह, क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व विधायक भैया राम पटेल, साधना स्थापक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts