मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, झारखंड में 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

Follow on Google News
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने पर बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा कि नए साल में पेट्रोल-डीजल 25 रुपए सस्ता मिलेगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। https://twitter.com/JharkhandCMO/status/1476124702196178946?s=20

BPL कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दो पहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपए की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।

30 साल के लिए योजना बना रहे : CM

सरकार के 2 साल पूरे होने के अवसर पर आयोज‍ित कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा क‍ि आने वाले 30 सालों के लिए हम योजनाएं बना रहे हैं। ये योजनाएं आगामी 30 वर्षों में झारखंड को व‍िकास के मामले में उस ऊंचाई पर ले जाएंगी। ज‍िसकी सभी लोग सराहना करेंगे।

पेट्रोल पंप संचालक कर रहे थे मांग

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। जिसके चलते झारखंड के लोग इन राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं। इससे राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts