People's Update
Sunday, April 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, मध्यस्थता की जताई इच्छा
    कांग्रेस- सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती
    युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी
    नाइजीरिया में एयरस्ट्राइक से तबाही, योबे में 200 लोगों के मारे जाने की आशंका
    चीन के अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलाव के दावे को भारत ने नकारा
    बंगाल में सियासी उलटफेर : नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल
    ईरान में अब तक का सबसे लंबा 44 दिन से इंटरनेट शटडाउन, कामकाज भी प्रभावित
    सीजफायर वार्ता नाकाम होने का सबसे ज्यादा नुकसान ईरान को होगा
    ईरान बोला- होर्मुज हमारे कंट्रोल में, यहां से गुजरना है तो टोल दो
    दक्षिणी लेबनान में इजराइल ने एयरस्ट्राइक की, नुकसान की स्पष्ट जानकारी नहीं
    बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए
    दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने एयरस्ट्राक की
    होर्मुज स्ट्रेट से कल 60 लाख बैरल कच्चा तेल पास हुआ
    ईरान-अमेरिका की बातचीत के बाद इजराइल का लेबनान पर हमला
    ईरान में अधिकारियों ने जासूसी के आरोप में करीब 50 लोगों को किया गिरफ्तार
    ईरान बोला- 1 से 2 महीने में तेल रिफाइनिंग फैसिलिटी को रिकवर कर लेंगे
    बंगाल बदलाव चाहता है, इस बार TMC सत्ता गंवा देगी: सिलीगुड़ी की रैली में बोले PM मोदी
    रिपोर्ट: ईरानी नौसेना ने अमेरिकी जहाज को होर्मुज पार करने से रोका
    सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की हुंकार: बोले- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार
    जंग शुरू होने के बाद पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिकी जहाज
    मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
    सऊदी तेल पाइपलाइन फिर शुरू, ईरान ने किया था हमला
    बिना किसी समझौते के वापस अमेरिका लौटे उपराष्ट्रपति वेंस
    शांति वार्ता फेल होने के बाद बोले ट्रंप- ईरान को हथियारों की खेप भेजने वाला है चीन
    ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा:होर्मुज खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंसा
    ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने से किया इनकार
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    Ladli Bahna Yojana :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए

    मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों के विकास से ही समग्र विकास होगा। लाड़ली बहना योजना में मध्यप्रदेश की बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ की राशि दी जा चुकी है।
    Publish Date: 12 Apr 2026, 7:23 PM (IST)Updated On: 12 Apr 2026, 7:24 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बेटियों और बहनों के विकास के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार नारी सशक्तिकरण का बड़ा कार्य इसी माह होने जा रहा है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक 16 अप्रैल से होने जा रही है।

      महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर

      डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हमारी सरकार अब तक लाड़ली बहन योजना के माध्यम से बहनों को 55 हजार करोड़ से अधिक राशि दे चुकी है। आज आष्टा से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए अंतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मातृ सत्ता की व्यवस्था है। अब प्रदेश में हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

      /img/89/1776001740529

      छात्राओं के लिए तीन शिक्षण संस्थाओं में नई सौगात 

      डॉ. यादव ने कहा कि आष्टा की छात्राओं के लिए आज विशेष सौगात का दिन है। मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय और कन्या विद्यालय में छात्रावास के साथ कन्या विद्यालय के भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों को अच्छे से अच्छी शिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीहोर जिले के आष्टा में आज त्रिवेणी संगम है। आष्टा मां पार्वती नदी की उद्गम स्थली है। यहां के सांदीपनि विद्यालयों में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों को 4 लाख साइकिलें वितरित कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जा रही है।

      /img/89/1776001766119

      किसान कल्याण को प्राथमिकता

      डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मनाने का निर्णय लिया। किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों के लिए अकेले दो साल में लगभग 10 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। गेहूं पर 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की जा रही है। अब गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई कर किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दे रहे हैं। सिर्फ 5 रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है।

      प्रदेश में 12 लाख से ज्यादा लखपति दीदीयां

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदियां हैं। अकेले सीहोर में 1 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की दीदियां हैं। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की 65 लाख से अधिक बहनें सशक्त हुई हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 55 हजार रुपए की राशि दे रही है। 

      दो किलोमीटर लंबे रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब 

      आष्टा में रविवार को डॉ. मोहन यादव के स्वागत में नागरिकों ने पलक पावड़े बिछाकर उनका अभिनंदन किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर वर्ग के लोगों ने अपार उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता से नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। करीब दो किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह नागरिकों द्वारा लगातार पुष्प वर्षा की गई, फूल मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया तथा पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे मार्ग पर स्वागत के भव्य नजारे देखने को मिले, जहां हर कदम पर लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया।

      Twitter Post

      184 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

      डॉ. यादव ने 184 करोड़ की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इनमें आष्टा एवं जावर में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को हितलाभ भी वितरित किए।

      डॉ. यादव ने कीं ये घोषणाएं 

      डॉ. यादव ने आष्टा में नवीन आईटीआई की स्थापना, महाविद्यालय में कन्या छात्रावास निर्माण, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, जिला स्तरीय अनुसूचित बालक-बालिका छात्रावास निर्माण और आष्टा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्माण, जावर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, गुराड़िया खुर्द बैराज निर्माण, दूधी नदी पर नय बैराज, नहर निर्माण, गीता भवन बनाने की घोषणा की।

      छात्रों से संवाद, करियर-नेतृत्व पर मार्गदर्शन

      /img/89/1776001800278

      डॉ. यादव ने आष्टा स्थित सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण करने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से पूछा कि कौन डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर बनेगा, कौन अपना उद्योग स्थापित करेगा और कौन राजनीति में आएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने के साथ राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि भविष्य में देश का नेतृत्व उन्हें ही करना है। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सांदीपनि स्कूलों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जो किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं—महक, मुस्कान, सपना, आराधना और माही सहित अन्य विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने चुने हुए क्षेत्रों में सफलता हासिल करें और साथ ही देश के जिम्मेदार नागरिक बनें, जिससे भारत का निर्माण उनके सपनों के अनुरूप हो सके।

      61 करोड़ में बना आष्टा का सांदीपनि स्कूल 

      मुख्यमंत्री ने आष्टा एवं जावर में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। आष्टा का ये भवन लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। प्रथम चरण में यह भवन 15 एकड़ में बनाया गया है। इसी तरह जावर के सांदीपनि विद्यालय की लागत 39.45 करोड़ रुपए है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Ladli Bahna Yojana

      Dr. Mohan Yadav

      CM Madhya Pradesh

      Aashta News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल नगर निगम ने बंद किया अपना पंप, अब पुलिस पंपों से खरीदेंगे डीजल

      डीजल हुआ महंगा :भोपाल नगर निगम ने बंद किया अपना पंप, अब पुलिस पंपों से खरीदेंगे डीजल

      देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी, साथ में 1 अरब डॉलर की जिद, युगांडा आर्मी चीफ की ये कैसी मांग...

      Uganda Army Chief :देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी, साथ में 1 अरब डॉलर की जिद, युगांडा आर्मी चीफ की ये कैसी मांग...

      एमपी बोर्ड के स्कूलों को चार माह बाद भी नहीं मिल पाए 'योग्य' शिक्षक

      MP News :एमपी बोर्ड के स्कूलों को चार माह बाद भी नहीं मिल पाए 'योग्य' शिक्षक

      श्रीचित्रा और निमहंस की तर्ज पर जीएमसी में तैयार होगा ट्यूमर बोर्ड

      एक छत के नीचे तय होगा कैंसर का इलाज :श्रीचित्रा और निमहंस की तर्ज पर जीएमसी में तैयार होगा ट्यूमर बोर्ड

      पैरेंट्स को बुक्स के लिए परेशान करने वाले एक स्कूल संचालक और तीन दुकानदारों के खिलाफ FIR

      इंदौर में कलेक्टर की सख्ती :पैरेंट्स को बुक्स के लिए परेशान करने वाले एक स्कूल संचालक और तीन दुकानदारों के खिलाफ FIR

      इंदौर की गलियों में गुजरा बचपन, सराफा की रबड़ी- दही भल्ले पसंदीदा फूड, सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां खास पसंद

      Asha Bhosle Tribute :इंदौर की गलियों में गुजरा बचपन, सराफा की रबड़ी- दही भल्ले पसंदीदा फूड, सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां खास पसंद

      CBI बनकर व्यापारी से 15 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी से मचा हड़कंप

      डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल :CBI बनकर व्यापारी से 15 करोड़ ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी से मचा हड़कंप

      जहां एक कश भी पड़ सकता है भारी, जुर्माने से लेकर सजा तक सख्त नियम

      नो-स्मोकिंग सिटी !जहां एक कश भी पड़ सकता है भारी, जुर्माने से लेकर सजा तक सख्त नियम

      इस वजह से नाकाम रही इस्लामाबाद वार्ता, ईरान ने बताई ये बड़ी सख्त शर्तें, होर्मुज पर ये कहा

      US- Iran Peace Talks :इस वजह से नाकाम रही इस्लामाबाद वार्ता, ईरान ने बताई ये बड़ी सख्त शर्तें, होर्मुज पर ये कहा

      केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर, विदिशा, देवास और रायसेन का कृषि रोडमैप जारी किया

      उन्नत कृषि महोत्सव : केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर, विदिशा, देवास और रायसेन का कृषि रोडमैप जारी किया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....