PlayBreaking News

छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी में किया गोल, भारत ने मालदीव को हराया

Follow on Google News
छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी में किया गोल, भारत ने मालदीव को हराया

शिलांग। करिश्माई स्टार सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करते हुए हेडर से शानदार गोल दागा जिससे भारत ने बुधवार को यहां मैत्री फुटबॉल मैच में मालदीव को 3-0 से हरा दिया। इस जीत से घरेलू टीम को नवंबर 2023 से शुरू हुए 12 मैच के हार के सिलसिले को तोड़ने में मदद मिली। राहुल भेके ने 35वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। इससे बाद लिस्टन कोलाको ने 66वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया था।

पिछले साल मई में संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले 40 वर्षीय छेत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया। उन्होंने 77वें मिनट में हेडर से भारत के लिए तीसरा गोल करके अपना 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया। कप्तान छेत्री 47वें मिनट में भी गोल करने के करीब पहुंचे थे लेकिन मालदीव के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया था।

जीत के साथ चर्चिल ब्रदर्स खिताब की दौड़ में बरकरार

चर्चिल ब्रदर्स बुधवार को यहां डेम्पो एससी के खिलाफ 3-1 की शानदार जीत के साथ आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब जीतने की दौड़ में बरकरार है। चर्चिल ब्रदर्स ने ब्रेक तक 2-0 की बढ़त बना ली थी। डेम्पो के डिफेंडर मोहम्मद अली 26वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया जिससे चर्चिल ब्रदर्स ने बढ़त बनाई। इससे बाद चर्चिल ब्रदर्स के लिए वेड लेके (35वें मिनट) और स्टेंडली फर्नांडीस (58वें मिनट) ने दो गोल दागे। शेहर शाहीन (66वें मिनट) ने अंत में डेम्पो के लिए सांत्वना गोल किया। लेके इस प्रदर्शन से लीग के सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस सत्र में उनके गोलों की संख्या 11 हो गई है। इस जीत से चर्चिल ब्रदर्स आई लीग खिताब की दौड़ में कायम है, उसके 19 मैच में 37 अंक हो गए हैं जो इंटर काशी से तीन अंक ज्यादा हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts