Rupnarayan Sinha Death :छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे बिलासपुर के तिफरा में भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत
Rupnarayan Sinha

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

भाजपा कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर के तिफरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस प्रशिक्षण अभियान की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

Breaking News

भाजपा संगठन में लंबे समय से थे सक्रिय

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। वे सामाजिक कार्यों और योग गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन में उनकी पहचान एक सक्रिय और समर्पित नेता के रूप में थी।

कई बड़े नेता कार्यक्रम में थे मौजूद

बिलासपुर के तिफरा में सोमवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts