PlayBreaking News

रायपुर में नवजात की मौत के बाद हंगामा :परिजनों का आरोप- एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से गई जान, मेडिकल स्टोर को नोटिस

रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा है। वहीं, CMHO कार्यालय को भी मामले की जांच के लिए पत्र भेजा गया है।
Follow on Google News
परिजनों का आरोप- एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से गई जान, मेडिकल स्टोर को नोटिस
रायपुर में नवजात की मौत के बाद बवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मेकाहारा चौक के पास एक निजी मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदा था। बच्ची को वही दूध पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराई गई है।

जुड़वा बच्चियों के लिए खरीदा गया था मिल्क पाउडर

पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर कन्नोजे की पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे ने 29 जून को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां का दूध पर्याप्त नहीं होने पर डॉक्टर ने मिल्क पाउडर देने की सलाह दी। इसके बाद 30 जून को चंद्रशेखर ने मेकाहारा गेट के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदा।

दूध पिलाने के बाद बिगड़ी बच्ची की तबीयत

परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चियों में से एक को उसी मिल्क पाउडर से तैयार दूध पिलाया गया। 4 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन दो दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने एक्सपायरी डेट की ओर किया इशारा, परिजनों का दावा

परिजनों का दावा है कि अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट देखकर बताया कि बच्ची की तबीयत एक्सपायरी मिल्क पाउडर पीने से बिगड़ी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

CG News

मेडिकल स्टोर पर लगाया गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके हाथ से एक्सपायरी मिल्क पाउडर का डिब्बा छीन लिया और उसकी जगह दूसरा डिब्बा दे दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय को मामले की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए जाएंगे।

मिल्क पाउडर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कोई भी पैक्ड फूड या मिल्क पाउडर खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
  • बिना एक्सपायरी डेट वाला उत्पाद कभी न खरीदें।
  • ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों जगह से खरीदारी करते समय उत्पाद की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • खरीदारी के बाद बिल या रसीद जरूर संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।
  • पैकेट खुला हुआ या संदिग्ध लगे तो उसका उपयोग न करें और तुरंत शिकायत करें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts