Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG Naxalites Surrender : 7 महिला नक्सलियों समेत 29 माओवादियों का आत्समर्पण, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

CG Naxalites Surrender : 7 महिला नक्सलियों समेत 29 माओवादियों का आत्समर्पण, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘माड़ बचाओ अभियान' के तहत बुधवार को सात महिला नक्सलियों समेत 29 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कुतुल एरिया के माओवादियों ने पहली बार आत्मसर्पण किया, जिससे नक्सली संगठन को काफी नुकसान हुआ।

अब तक 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि संगठन के विचारों और संगठन के अंदर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते स्थानीय नक्सलियों में बड़ा आक्रोश है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों में जनताना सरकार, मिलिश, सीएलएम, कृषि सदस्य, पंचायत सरकार अध्यक्ष के सदस्य शामिल हैं। जिले में अबतक 71 से अधिक बड़े-छोटे कैडर के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 60 से अधिक नक्सली मारे गए। एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इसके परिणाम स्वरूप अब अबूझमाड़ में विकास, सुरक्षा एवं शांति का सपना साकार होते जा रहा है। आत्समर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय रूप से नक्सल संगठन में कार्यरत नक्सली डाली वड़दा, बटरी वड़दा, मिड़को वड़दा, सोनारी वड़दा, कमली वड़दा, मिड़को मण्डावी, मुन्ना वड़दा, मंगू राम वड़दा, बुधराम वड़दा, रामाराम वड़दा, मनकू कुहड़ाम, ईरपा वड़दा, करिया वड़दा, सुकमन कोवाची, पवन वड़दा, मनी कोवाची, धरम मण्डावी, रैनू राम, राजू राम वड़दा, रैनू राम वड़दा, सन्तु राम वड़दा, रमेश उसेण्डी, केये राम, बोटी राम, रमेश मरकाम, सुकमती वड़दा, माटा उसेण्डी, मैनू वड़दा एवं मंगेश वड़दा ने एसपी प्रभात कुमार।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts