PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 7 नक्सलियों को मार गिराया

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 7 नक्सलियों को मार गिराया
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जिसमें नारायणपुर पुलिस ने 2 माओवादियों के शव और अबूझमाड़ पुलिस ने 5 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है।

1000 जवान ऑपरेशन पर निकले थे

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से DRG और STF के लगभग एक हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे। पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त दल आज सुबह 11 बजे जब क्षेत्र में था तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर तक मुठभेड़ जारी रही। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

18 मई को एक लाख का इनामी नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार (18 मई) को मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के बंजारापारा के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी नक्सली नक्सली दुधी हुंगा (35) को मार गिराया है। हुंगा कोंटा एरिया कमेटी के अंतर्गत मिलिशिया कमांडर था। दरअसल, पुलिस को एर्राबोर और पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के सचिव वेट्टी मंगडू और अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार (17 मई) रात पोलमपल्ली थाना से जिला बल को नक्सल विरोधी अभियान में अरलमपल्ली, बंजारापारा, पालामड़गू, तोलनाई और टेटराई गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब 18 मई की सुबह लगभग साढ़े छह बजे बंजारापारा गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग 25 मिनट तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

अलग-अलग मुठभेड़ में अब तक 112 नक्सली ढेर

इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 112 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले बीजापुर जिले में 10 मई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। ये भी पढ़ें- Maharashtra News : ठाणे के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, 4 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, धमाके की आवाज तीन किमी. दूर तक सुनाई दी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts