Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल से 200 करोड़ की उगाही करने वाले सुकेश के घर ईडी का छापा, 15 लग्जरी कारें सीज हुईं

चेन्नई। तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ की वसूली करने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल के चेन्नई स्थित बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। ईडी ईस्ट कोस्ट रोड स्थित सुकेश के जिस बंगले पर रेड की, उसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है। रेड के दौरान ईडी को भारी मात्रा में कैश मिला है। करीब 15 लक्जरी गाड़ियां भी सीज की गई हैं। हाल ही में सुकेश ने तिहाड़ जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। जिसमें आरबीएल बैंक के अधिकारियों समेत तिहाड़ प्रशासन के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल ईओडब्ल्यू की कस्टडी में है। जेल में मोबाइल मिलने के बाद अफसर रडार पर आए सूत्रों के मुताबिक सुकेश जेल से भी बड़े-बड़े बिजनसमैन से कांटेक्ट में था और फोन करके सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में मैटर सुलझाने का दावा करके पैसे वसूल कर रहा था। जेल में मोबाइल फोन मिलने के बाद से जेल प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारी रडार पर आ गए हैं। सुकेश ने एआईएडीएमके डिप्टी चीफ टीटीवी दिनाकरन से 2 करोड़ रुपए लेकर चुनाव चिह्न दिलवाने का वादा किया था। मामले का खुलासा होने पर सुकेश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts