राष्ट्रीय

यात्रा से पहले यहां चेक करें लिस्ट, दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

बदलते मौसम को देखते हुए यादि आप कहीं जानें का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। बताया गया है कि पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम में रद्द रहेंगी। ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। जिसमें बताया गया है कि पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम में एक दिसंबर 2021 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों नहीं किया जाएगा संचालन

  • 05068 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी।
  • 05067 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक हर बुधवार को रद्द रहेगी ।
  • 09017 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09018 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष हर गुरुवार को चलने वाली 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 04309 उज्जैन से देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 04310 देहरादून से उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष हर मंगलवार और बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09403 अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
    09407 अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09408 वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09111 वलसाड से हरिद्वार साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार को भी 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09112 हरिद्वार से वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

यात्रियों को सकती है परेशानी

इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन पश्चिम रेलवे का कहना है कि ये संचालन कारणों की वजह से कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button