Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज से चारधाम यात्रा शुरू, उत्तराखंड सरकार ने जारी की एसओपी, रजिस्ट्रेशन के लिए खबर में दिए लिंक पर करें क्लिक

यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को पूरी तरह से वैक्सीनेट होना जरूरी है। उन्हें दोनों टीके लगाए जाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। एसओपी के मुताबिक राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।
देहरादून। चार धाम की यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने होंगे और ई-पास जारी होने के बाद उन्हें चारधामों में दर्शन करने की अनुमति मिल जाएगी। बता दें कि चारधामों के कपाट खुलने के लगभग 4 महीने के यह यात्रा शुरू हो रही है। इस संबंध में उत्तराखण्ड सरकार ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा की मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। एसओपी जारी होने के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन कर सकेंगे।

दोनोें डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी अनुमति

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को पूरी तरह से वैक्सीनेट होना जरूरी है। उन्हें दोनों टीके लगाए जाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। एसओपी के मुताबिक राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के 15 दिन के बाद प्रमाण पत्र दिखाने पर यात्रा की अनुमति दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को दोनों डोज लगवाने के बाद 72 घंटे पहले की कोविड जांच निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

जानिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

जो भी श्रद्धालु चारधाम की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चारधाम यात्रा के लिए राज्य और बाहर से आने वाले यात्रियों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को सबसे पहले स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। जबकि राज्य के यात्रियों को इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करना होगा। यात्रा के लिए ई-पास के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद ई-पास जारी किए जाएंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts