ताजा खबरधर्म

Chandra Grahan 2023 : शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में किस समय और कहां आएगा नजर

Chandra Grahan 2023 : साल 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात को होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। एक तरफ जहां शारदीय नवरात्रि के पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं अब दशहरे के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण की तारीख, टाइमिंग और इसका सूतक काल…

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल के इस आखिरी ग्रहण की शुरुआत शनिवार 28 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार रात 01 बजकर 05 मिनट से होगी और रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस हिसाब से ग्रहण का सूतक काल शनिवार 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगा और ग्रहण समाप्ति पर ही खत्म होगा।

चंद्र ग्रहण का समय

  • ग्रहण प्रारंभ : रात 01 बजकर 05 मिनट से।
  • ग्रहण मध्य : रात 01 बजकर 44 मिनट पर।
  • ग्रहण समाप्त : रात 02 बजकर 24 पर।
  • ग्रहण अवधि : 01 घंटा 19 मिनट।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण भारत के दिल्ली, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कोल्हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, आगरा, रेवाड़ी, अजमेर, शिमला, सिलचर, उदयपुर, उज्‍जैन, चेन्नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, वडोदरा, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, कानपुर,अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना समेत कई शहरों में दिखेगा।

ऐसे होता है चंद्र ग्रहण.. 

जब पृथ्वी अपनी धुरी पर परिक्रमा करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इससे चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है, ऐसे में वह पृथ्वी की छाया में ज्यादा देर नहीं रुकता है और कुछ समय के बाद बाहर आ जाता है। जितनी देर तक चंद्रमा, पृथ्वी की छाया में रहता है उस स्थिति को हम चंद्र ग्रहण के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा ‘पूर्णिमा’ को ही लगता है।

क्या करें और क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल लगने पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को अंदर ही रहना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर बंद कर देना चाहिए।
  • ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए ध्यान और मंत्रों का जाप करें।
  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट को बंद करके रखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं

  • पूर्ण चंद्र ग्रहण- पूर्ण चंद्र ग्रहण जैसे की इसके नाम से स्पष्ट होता है कि चंद्रमा का पूरी तरह से ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में एक सीधी रेखा में आ जाती है। इस वजह से पृथ्वी की परछाई से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है। जिसकी वजह से चंद्रमा पूरी तरह से काला हो जाता है। इसी को पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।
  • आंशिक चंद्र ग्रहण- आंशिक चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब पृथ्वी की परछाईं चंद्रमा के पूरे भाग को नहीं ढक पाती है। इस दौरान चंद्रमा के हिस्से में अंधेरा जैसा प्रतीत होता है।
  • उपछाया चंद्र ग्रहण- उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा के बाहरी हिस्से में ही पड़ती है। इससे चंद्रमा सिर्फ थोड़ा सा धुंधला सा हो जाता है। इसी को उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

2023 के ग्रहण की लिस्ट

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण – 20 अप्रैल, 2023 को लगा।
  • साल का पहला चंद्र ग्रहण – 05 मई, 2023 को लगा।
  • साल का दूसरा सूर्य ग्रहण – 14 अक्टूबर, 2023 को लगा।
  • साल का दूसरा चंद्र ग्रहण – 29 अक्टूबर, 2023 को लगेगा।

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2023 : कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button