PlayBreaking News

चंदेरी महोत्सव 5 अक्टूबर से : एडवेंचरल एक्टिविटी के साथ मिलेगा लग्जरी ग्लैम्पिंग का एक्सपीरियंस

Follow on Google News
चंदेरी महोत्सव 5 अक्टूबर से : एडवेंचरल एक्टिविटी के साथ मिलेगा लग्जरी ग्लैम्पिंग का एक्सपीरियंस
भोपाल। एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंदेरी में चंदेरी महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। सनसेट डेजर्ट कैंप के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव के पहले संस्करण का रंगारंग आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इसमें लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रसिद्ध कालाकारों द्वारा लाइव संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही डीजे नाइट्स के साथ ही रोमांचित करने वाली साहसिक गतिविधियां भी होंगी। इस बार पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव मिलेगा।

विरासत और हथकरघा को किया जाएगा प्रदर्शित

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने, डेवलपमेंट की गतिविधियों में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंदेरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अशोकनगर जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहे चंदेरी महोत्सव में क्षेत्र की सभी विरासत और उत्कृष्ट हथकरघा परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1704106736301351175

चंदेरी में टेंट सिटी भी की जा रही स्थापित

चंदेरी महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ समारोह 05 अक्टूबर को चंदेरी किले पर होगा। प्रथम 5 दिवस विशेष आयोजन होंगे, जिसमें देशभर से आने वाले ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेट्रर्स, होटेलियर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा। आधुनिक और लग्जरी सुविधाओं से परिपूर्ण एक टेंट सिटी भी स्थापित की जा रही है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक भूमि और वायु आधारित साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। शाम को लक्ष्मण मंदिर में महाआरती होगी। सांस्कृतिक एवं रोजगारोन्मुखी कार्यशालाएं होंगी।

चंदेरी साड़ियों को बनते देख सकेंगे टूरिस्ट

मनोरंजन के लिए डीजे नाइट्स और लाइट्स एंड साउंड शो, हॉट एयर बैलून ग्लो शो, विंटेज कार रैलियां और फोटोग्राफी वर्कशॉप जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। टेंट सिटी में आने वाले पर्यटकों को चंदेरी से 4 किलोमीटर दूर ‘वस्त्र एवं शिल्प पर्यटन ग्राम’ प्राणपुर का स्थानीय भ्रमण भी करवाया जाएगा। यहां लोग चंदेरी साड़ियों को बनते देख सकेंगे। योग एवं मेडिटेशन सत्र रहेंगे। साथ ही मेला मैदान में क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट जैसे विभिन्न आयोजन होंगे।

चंदेरी महोत्सव में होंगी आकर्षक गतिविधियां

सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, लाइट एंड साउंड शो, हॉट एयर बलून ग्लो शो, डीजे नाइट, लाइव बैंड एवं म्यूजिक कॉन्सर्ट, योग एवं मेडिटेशन, विंटेज कार रैली, प्राणपुर गांव भ्रमण, भील कला पर कार्यशाला, फोटोग्राफी कार्यशाला, बोटिंग, स्टोरीटेलिंग सेशन, महाआरती, एडवेंचर गतिविधियां, ग्रामीण एवं कृषि पर्यटन कार्यशाला, मोन्यूमेंट विजिट, फेशन शो, राजा रानी महल, कवि सम्मेलन, स्थानीय व्यंजनों पर कार्यशाला जैसी गतिविधियां होंगी। (इनपुट-संतोष चौधरी) मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts