Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP पंचायत चुनाव टलने के आसार! नरोत्तम मिश्रा बोले- लोगों की जिंदगी से बड़ा नहीं है चुनाव

भोपाल। एमपी में कोरोना के बढ़ते आंकड़े और ओबीसी आरक्षण पर जारी सियासत के बीच पंचायत चुनाव फिर टाले जा सकते हैं। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पंचायत चुनाव को लेकर आज एक बड़ा बयान सामने आया है। ये भी पढ़ें: क्रिसमस और नए साल को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्र की चेतावनी के बाद कई राज्यों ने लगाई पाबंदियां; जानें- किस राज्य ने क्या कदम उठाया https://twitter.com/drnarottammisra/status/1474254982425706497

लोगों के जान हमारी पहली प्राथमिकता है: नरोत्तम

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं, लोगों के जान हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना काल में अन्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव से लोगों की सेहत पर खासा प्रभाव पड़ा था। इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय है कि कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाल दिया जाना चाहिए। हाल ही में दूसरे राज्यों में हुए पंचायत चुनाव का जो पूर्व का अनुभव है, उनसे काफी नुकसान हुआ है, लोगों के स्वस्थ पर असर पड़ा है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि वर्तमान में कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1474259060782350339

गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा। बोले- तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस 'मध्यप्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक' पर सवाल खड़े कर रही है। मध्यप्रदेश में कानून का राज है और नए कानून के बनते ही पत्थर फेंकने वाले दंगाईयों और आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली सुनवाई 3 जनवरी 2022 में होगी

इधर, पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है और अब अगली सुनवाई 3 जनवरी 2022 में होगी। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है। ये भी पढ़ें: MP में आज से नाइट कर्फ्यू: रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, सीएम शिवराज ने की घोषणा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts