PlayBreaking News

बुजुर्ग महिला को रोका और खींच लिया मंगल सूत्र, फिर भागते वक्त गिरे बाइक सवार दोनों बदमाश

पीड़ित महिला मंदिर से पैदल घर लौट रही थी, तभी पता पूछने के बहाने बदमाशों ने रोक लिया
Follow on Google News
ग्वालियर। शहर के झांसी रोड पर बुजुर्ग महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है। ये महिला मंदिर से लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोक लिया। महिला कुछ समझ पाती, बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र खींच लिया। महिला ने पास में पड़ा एक डंडा उठाया और बदमाशों को मार दिया, जिससे वे गिर गए। कुछ देर महिला ने संघर्ष किया, इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना झांसी रोड पर अरबन रसोई के पास की है। पीड़िता विद्या साहू (60 साल) ने बताया कि उनके पति एचबी साहू टेलीफोन एक्सचेंज से रिटायर्ड हैं। वे रोज की तरह शनिवार सुबह पैदल मंदिर गई थीं। वहां से लौटते वक्त अरबन रसोई के सामने बाइक सवार दो युवक मिल गए। उन्होंने ने पूछा- माताजी कंपू जाने के लिए कौन-सा रास्ता है। महिला ने बाहरी समझा और पता बताने में उनकी मदद करने लगीं। इसी बीच, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर विद्या का मंगलसूत्र लूट लिया। मगर, उन्होंने हार नहीं मानी और पास में पड़ा एक डंडा उठाकर एक बदमाश में मार दिया, इससे वे लड़खड़ाकर गिर गए।

महिला ने कहा- भले लग रहे थे, इसलिए मदद करने लगी

महिला ने शोर मचाया तो वे जल्दी से उठे और बाइक की स्पीड़ बढ़ाकर भाग गए। महिला का कहना था कि बाइक सवार दोनों युवक ठीक-ठाक परिवार के लग रहे थे। इसलिए मदद करने लगी। यह नहीं पता था कि ये लूट करने आए हैं। दोनों काली शर्ट पहने हुए थे। चेहरे भी ढका था। दोनों की उम्र करीब 30 साल थी। दोनों ने वारदात से पहले वहां दो से तीन चक्कर लगाए हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास भी जानकारी की है। बदमाशों के आने और जाने के रूट का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द पकड़ लिया जाएगा।- मिर्जा आसिफ बेग, टीआई, झांसी रोड थाना
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts