Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जन्माष्टमी पर जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ऐलान- प्रदेशभर के कैदियों की 30 दिन की सजा माफ होगी

जेल मंत्री ने सेंट्रल जेल में पहुंचकर जन्माष्टमी मनाई, कैदियों ने संगीतमय प्रस्तुति दी
भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने के लिए गृह/जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सोमवार को सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां महिला कैदियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कैदियों ने रंगारंग संगीतमय प्रस्तुति दी। भगवान कृष्ण की लीलाओं का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी पहुंचीं। जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया कि प्रदेश के सभी कैदियों की 30 दिन की सजा माफ होगी। उपवास वाले दिन कैदियों को अच्छा भोजन दिया जाए। जेल में कैंटीन खोली जाएगी। मंत्री मिश्रा ने कहा कि मैं किसी न किसी रूप में जेल में रहा हूं। राजनीति के कारण मुझे इसलिए थोड़ा बहुत ज्ञान है, जो जेल में आ जाता है जिसको सजा हो जाती है उसमें काफी छटपटाहट रहती है। अज्ञात आशंकाओं में झूलता रहता है। किसी भी तरह बाहर जाना चाहते हैं। अनजाने में भूल हो जाती है। https://twitter.com/psamachar1/status/1432273565206794244?s=20

5 हजार कैदियों को पैरोल, 10 हजार को जमानत का प्रस्ताव

जेल मंत्री मिश्रा ने घोषणा की कि प्रदेशभर के कैदियों की 30 दिन की सज़ा माफ की जाएगी। इसके साथ ही 5 हजार कैदियों को पैरोल दी। 10 हजार कैदियों की जमानत के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है। जेल में बंद कैंटीन को खुलवाया जाएगा। उपवास रखने की सामग्री रखी जाएगी, जिनका उपवास नहीं, उनके लिए पकवान की व्यवस्था की जाएगी।

सांसद निधि से जेल में वाटर कूलर लगाए जाएंगे

जेल में कैदियों के लिए जरूरी सामान के लिए कैंटीन खोलने की मांग की गई। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ऐलान किया कि सांसद निधि से जेल में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। सांसद ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन कैदियों को अच्छा भोजन दिया जाए। जेल मे सफाई तो रहती है लेकिन पानी नहीं, कैदियों को पानी भी स्वच्छ मिले।

कैदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

सेंट्रल जेल में सांस्कृतिक प्रस्तुति में महिला कैदियों ने नृत्य किया। पुरुषों ने कृष्ण भजन गाए और नाटक पेश किया। इसके अलावा, कृष्ण-अर्जुन संवाद भी पेश किया गया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts