CDS जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने माता-पिता को दी अंतिम विदाई, हरिद्वार में विसर्जित कीं अस्थियां

CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटी कृतिका और तारिणी ने हरिद्वार में गंगा नदी में अपने माता-पिता की अस्थियां विसर्जित कीं। बता दें कि दोनों बेटियों ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा की थीं। CDS रावत और मधुलिका की अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1469565728193843202?s=20[/embed]

एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1469565860465446912?s=20[/embed] राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts