ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

शिक्षा मंडल के लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम पर फर्जी लिंक बनाने वालों पर केस दर्ज

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम फर्जी लिंक और आईडी बनाकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और ठगी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया है। इस आईडी पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करते हुए पैसे ऐंठने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की शिकायत माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा नियंत्रक बलवंत शर्मा ने क्राइम ब्रांच में की थी।

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिकायत करते हुए बताया कि हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूल की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने माध्यमिक श्क्षिा मंडल के लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम ऐप पर फर्जी लिंक तैयार की गई। उक्त लिंक के माध्यम से मंडल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करते हुए छात्रों से भीम ऐप के माध्यम से पैसों की वसूली की जा रही है। इस शिकाय के आधार पर क्राइम ब्रांच ने फर्जी लिंक बनाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button