Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुजफ्फरनगर में हादसा : फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल, सभी गुजरात से थे

मुजफ्फरनगर में हादसा : फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल, सभी गुजरात से थे

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक इनोवा कार तेज रफ्तार में फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी, जिससे मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार सभी युवक गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले थे और केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे।

घुमावदार फ्लाईओवर पर चालक ने खोया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। फ्लाईओवर पर तेज मोड़ होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे खेत में जा गिरी। खेत में पानी भरा हुआ था, जिससे गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

सीट बेल्ट नहीं लगाई, एयरबैग भी नहीं खुले

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि गाड़ी में किसी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिससे एयरबैग भी नहीं खुले। हादसे के बाद गाड़ी के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे सभी यात्री गाड़ी में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई, उनके नाम हैं:

  1. जिगर पुत्र मोहन ठाकुर (तारापुर, गांधीनगर)
  2. करण (खरगासन, गांधीनगर)
  3. अमित (खरगासन)
  4. विपुल (खरगासन)

जबकि भरत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल युवक का अस्पताल में हालचाल जाना। उन्होंने कहा- कार की रफ्तार तेज थी और वह फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर खेत में जा गिरी। सभी युवक गुजरात के रहने वाले थे और केदारनाथ जा रहे थे। हादसे की जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों को समुचित उपचार और हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रशासन को मौके पर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts