ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

मिस्टर बंटाधार ‘दिग्विजय सिंह’ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार बताया। वीडी शर्मा ने कहा 15 महीने का जो दुरावस्था का दौर था, चलो-चलो के रास्ते पर चलने वाली सरकार थी, इसी प्रकार मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में जो मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली सरकार थी… उन युवाओं को सीएम शिवराज ने कहा था पिछली सरकार ने जो गलत किया था उसका सुधार करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने आज ऐतिहासिक फैसला लिया है।

पिछली सरकार ने युवाओं के साथ छल किया!

वीडी शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के साथ गलत किया था, शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में पहले 70% और 4 फेस में उन्हें 100% सैलरी तक ले जाया जाता था। लोगों को इस प्रकार से दिखाया जाता था कि हमको हम आपको यह दे रहे हैं, सरकार ने बहुत गलत किया था लोगों के साथ छल किया था। उसका सुधार करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले साल 70% सैलरी और दूसरे साल 100% दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मैं उन सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं।

भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिक्षकों की नियुक्ति पर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए उठाया है। युवाओं के लिए 22461 शिक्षकों की नवीन नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में 11885 और शेष 10576 शिक्षक जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत नियुक्त किए गए हैं। भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है और 1 लाख पदों पर युवाओं को रोजगार देने का जो संकल्प है, उस संकल्प को पूरा करने में प्रभावी कदम आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में लिया है।

मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने का अभियान

वीडी शर्मा ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व और गौरव का विषय है कि भारत ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल संदेश उन सभी शिक्षकों को दिया। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है, मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने का अभियान तेज गति से चल रहा है। 22400 से ज्यादा शिक्षक पदों पर युवाओं की भर्ती हुई है, आज अनेक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। कुल शिक्षकों में आधे शिक्षक आदिवासी क्षेत्रों से भर्ती हुए हैं, यह पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है। नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड जिसमें मध्य प्रदेश 17वें स्थान पर था, वह आज देश में पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बधाई की पात्र है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button