Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, कल से फिर शुरू होगी हवाई सेवा

नई दिल्ली। कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना महामारी के चलते महीनों से उड़ानों पर लग प्रतिबंध को कनाडा ने अब हटा लिया है। कल यानी सोमवार से कनाडा के लिए फिर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। कनाडा-भारत के बीच सीधी उड़ान पर लगा प्रतिबंध वैसे तो 21 सितंबर को ही समाप्त हो गया था लेकिन ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा इसे 26 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। आज यह प्रतिबंध समाप्त होने जा रहा है। पैसेंजर कुछ सावधानियों के साथ कनाडा की यात्रा कर सकते हैं। एयर कनाडा 27 सितंबर से अपनी हवाई सेवा शुरू कर देगी, जबकि एयर इंडिया 30 सितंबर से कनाडा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर देगी।

कनाडा सरकार ने यात्रियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

  • पैसेंजर्स को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कनाडा द्वारा अनुमोदित जेनेस्ट्रिंग लैब से कोरोना जांच करवानी होगी और रिजल्ट निगेटिव होने पर ही उन्हें यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
  • यह जांच कनाडा के लिए उनकी सीधी उड़ान के निर्धारित प्रस्थान के 18 घंटे के भीतर करवानी होगी। कनाडा की यात्रा के लिए भारत में किसी अन्य लैब से किए गए कोरोना टेस्ट को मान्यता नहीं दी जाएगी।
  • पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को संबंधित जानकारी अराइवकैन मोबाइल एप या वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों ने ऐसा किया है और जो इन आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं उन्हें बोर्डिंग से वंचित कर दिया जाएगा।
  • भारत के यात्री जो अप्रत्यक्ष मार्ग से कनाडा की यात्रा कर रहे हैं, उनके पास भारत को छोड़कर किसी अन्य तीसरे देश की निगेटिव कोरोना आणविक परीक्षण रिपोर्ट होनी चाहिए। यह जांच प्रस्थान के 72 घंटे के भीतर करवानी होगी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts