Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

पंजाब में रविवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार: कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरे शामिल

Follow on Google News
चंडीगढ़। पंजाब में कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में कल यानी रविवार को शाम साढ़े चार बजे मंत्री मंडल का विस्तार होगा। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मंत्रियों की शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगा था। राज्यपाल की तरफ से रविवार शाम 4:30 बजे का समय तय किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे कई दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है।

5 पूर्व मंत्रियों को दी गई जगह

नए मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने शुक्रवार को राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया गया था। खबरों के मुताबिक चन्नी के नए मंत्रीमंडल में 5 पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है, जबकि 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

इन चेहरों को किया जा सकता है शामिल

जिन नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है उनमें गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, कुलजीत सिंह नागर, परगट सिंह, राज कुमार वेरका, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग का नाम शामिल है। वहीं जिन्हें दोबारा मौका मिल सकता है उनमें सुखजिंदर रंधावा ओपी सोनी, ब्रह्म मोहिन्द्रा, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, रजिया सुल्ताना, मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और विजय इंदर सिंगला का नाम शामिल है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts