राष्ट्रीय

By-Elections : तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, इन 6 राज्यों में हो रहे उपचुनाव; 26 जून को आएंगे नतीजे

देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इन सभी सीटों के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे। तीन लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, सात विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव

तीन लोकसभा सीट : उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

सात विधानसभा सीट : दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबाराजगर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

रामपुर लोकसभा उपचुनाव : सपा का आरोप

समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान गड़बड़ी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। सपा का आरोप है कि पुलिस ने रामपुर के टांडा और दरयाल इलाके में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराई।

संगरूर में दांव पर ‘आप’ की साख

पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव पर आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है। दरअसल, भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ये सीट छोड़ी थी। आम आदमी पार्टी ने यहां से गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों पर दांव चला है।

अखिलेश, आजम के इस्तीफे के बाद खाली हुई ये सीट

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल सपा के बीच टक्कर है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ सीट खाली हुई है।

जबकि, आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था। अखिलेश और आजम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जिसके बाद दोनों नेताओं ने सांसदी से इस्तीफा दिया था।

लोकसभा उपचुनाव में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

पंजाब की संगरूर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने डाला वोट

झारखंड की मंदर सीट पर मतदान जारी

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर मतदान करते वोटर

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis Update : विधायक ही नहीं, 17 सांसद एकनाथ शिंदे के समर्थन में आए; NCP ने आज विधायकों की बैठक बुलाई

संबंधित खबरें...

Back to top button