इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indore News : व्यापारी ने तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी बना रहा था दबाव

इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में एक अंडर गारमेंट व्यापारी द्वारा तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए महिला पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

व्यापारी ने महिला को रखा था नौकरी पर

थाना प्रभारी अभय नीमा के अनुसार, सराफा थाना पर 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता 4 साल पहले अपने पति और ससुराल वालों से विवाद के बाद अलग रह रही थी। वहीं कुछ समय पहले वह राजवाड़ा में जब काम की तलाश में गई तो वहां पर एक अंडर गारमेंट व्यापारी द्वारा उसे पहले नौकरी दी दी गई। इसके बाद अपने आप को कुंवारा बताकर उसने शादी करने की बात भी कही, जिससे 28 वर्षीय पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई। जब तक दोनों की दोस्ती हो चुकी थी।

आरोपी धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

आरोपी अफाक ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया था। आरोपी के भाई ने एक वीडियो बना लिया। लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहीं शादी के लिए वह धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी अंडर गारमेंट व्यापारी अफाक पिता अब्दुल गफ्फार मंसूरी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

(इनपुट- हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें: इंदौर में 8 साल के मासूम का धर्म परिवर्तन : आरोपी ने पिता से मांगे थे 5 लाख रुपए, बेटे को मारने की दी थी धमकी; VD शर्मा ने कहा- MP में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलेगा

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button