बुरहानपुर में मृत महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Follow on Google News
बुरहानपुर में मृत महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी लापरवाही का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल एक मृत महिला के साथ घिनौने अपमान और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो डेढ़ साल पुराना बताया गया है। मंगलवार रात 11 बजकर 49 बजे खकनार थाना पुलिस खकनार सीएचसी की प्रभारी बीएमओ की शिकायत पर एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 301 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर वायरल वीडियो की सत्यता की गहन जांच चल रही थी। इस वजह से अब यह केस दर्ज किया गया है। मामला 18 अप्रैल 2024 की सुबह 6.45 बजे का बताया जा रहा है। यहां एक महिला की हादसे में मौत होने पर उसका शव खकनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम के बाहर रखा था उसी वक्त एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और शव का अपमान कर उसके साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दिया।

    सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

    सामने आए वीडियो फुटेज में आरोपी युवक अस्पताल के वॉर्ड में रखे स्ट्रेचर से महिला का शव घसीटता है। जिसके बाद वह उसे कोने में ला जाकर अजीब कृत्य है। पुरानी वीडियो आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके आधार पर खकनार थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर हिरासत में  लिया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts