Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Burhanpur News : चॉकलेट देने के बहाने मासूम को घर बुलाया, रेप किया... चीखने-चिल्लाने पर गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur News : चॉकलेट देने के बहाने मासूम को घर बुलाया, रेप किया... चीखने-चिल्लाने पर गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर। सात साल की मासूम से रेप के बाद हत्या करने के मामले बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 18 मई को बच्ची घर के पास से गायब हुई थी। इसके बाद से लगातार बच्ची की तलाश की जा रही थी। 20 मई को आरोपी के घर के पीछे उसका शव मिला। यह पूरा मामला बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना अंतर्गत आने वाले प्रतापपुरा क्षेत्र का है।

बदबू से हुआ खुलासा

7 साल की बच्ची शनिवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी, परिजनों द्वारा काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत शिकारपुरा पुलिस में थी। पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश के लिए टीम बनाकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बच्ची के घर से लेकर इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार दोपहर क्षेत्र की एक महिला ने बदबू आने की सूचना दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो खंडहरनुमा इस मकान में बच्ची का शव पड़ा हुआ था।

चॉकलेट के बहाने मासूम को घर बुलाया

जानकारी के मुताबिक, जहां मासूम का शव मिला, उस जगह के आसपास के रहवासी लोगों से पुछताछ की गई। घटना स्थल से सटे मकानों में रहने वाले संदेहियों पर शंका के आधार पर गौरव उर्फ खुशाल को हिरासत में लेकर विस्तृत पुछताछ की गई। जिसके द्वारा बताया गया कि 18 मई की दोपहर वह घर में अकेला था। उसी दौरान बच्ची खेलते हुए उसके घर के पास से निकल रही थी। तभी उसने पैसे और चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बुलाया। मासूम उसे पहले से जानती थी, इसलिए उसकी बातों में आ गई। आरोपी उसे घर के पहले माले पर बने कमरे में ले गया और गलत काम किया। जब मासूम चीखने-चिल्लाने लगी तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मासूम की मौत हो जाने पर आरोपी घबरा गया और उसने बालिका को पास वाले मकान की छत पर जाकर खंडहर वाले मकान में फेंक दिया और शव को छिपाने के उद्देश्य से उसके ऊपर हरे रंग की नेट डाल दी। बता दें कि आरोपी ने रेप की घटना और सबूत छिपाने के उद्देश्य से बालिका की हत्या की थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा-302, 201, 376 (A-B) भादवि का तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। पुलिस अब युवक को फांसी की सजा दिलवाने का प्रयास कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts