पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां ; दो की मौत, आठ घायल

घटना क्यों हुई इसकी जानकारी नहीं, दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी
Follow on Google News
नरसिंहपुर। जिले की गाडरवारा तहसील के ग्राम ढिगसरा में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात गाली-गलौच से शुरू हुए विवाद में गोलियां चलीं, मारपीट हुई। जिससे एक पक्ष के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षो के करीब 8 लोग जख्मी हैं। जिन्हें इलाज के लिए पहले गाडरवारा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ ही हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना में कितने राउंड फायर हुए और किसने-किसको गोली मारी। शुक्रवार की रात से सुबह तक गाडरवारा अस्पताल और ढिगसरा गांव में पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज चल रहा था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होने लगी और गोलियां चल गई। इससे दोनों पक्षों के जो लोग घायल हुए वह सीधे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सिर्फ महिलाएं थी जिसकी वजह से घटना का कारण पता नहीं चल सका है। किसने-किसको गोली मारी, कितने राउंड फायर हुए इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार हिंसक घटना में भैयाजी (40) और नीरज (21) की मौत हो गई है। अभी तक घटना की जानकारी में यह सामने आया है कि चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले ढिगसरा गांव में सरपंच परषोत्तम गुर्जर और भैयाजी गुर्जर पक्ष के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही है जिसमें यह घटना हुई। एचआर मानकर, सालीचौका चौकी प्रभारी
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts