Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : BSF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नक्सल प्रभावित कांकेर में गश्त पर थे

छत्तीसगढ़ : BSF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नक्सल प्रभावित कांकेर में गश्त पर थे
कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान जवान लापता हो गए थे। जब तलाश शुरू की तो आज सुबह जंगल में शव बरामद किया गया।

गश्ती दल के शिविर में नहीं लौटा था जवान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जिले के छोटे बेठिया इलाके में गश्त के दौरान बीएसएफ की 94वीं बटालियन के हवलदार मदन कुमार लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि कुमार जिले के बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मरबेड़ा बीएसएफ शिविर में तैनात थे। मरबेड़ा और छोटे बेठिया के बीच बीएसएफ का दल गश्त पर था। गश्ती दल के अपने शिविर पर लौटने के बाद कुमार लापता हो गए। उन्होंने बताया कि जब जवान वापस नहीं लौटा तब सुरक्षाबल के जवानों ने उसकी तलाश शुरू की।

सिर पर लगी थी गोली, पास में थी राइफल

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जंगल में कुमार का शव बरामद किया गया। उसके सिर पर गोली लगी थी। शव के करीब उसकी राइफल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ''प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन जांच के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी।" उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पखांजूर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। नक्सल विरोधी अभियानों के लिए कांकेर जिले में बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें- तमिलनाडु जहरीली शराब कांड : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47, एक साथ जलीं कई चिताएं; 30 की हालत अब भी गंभीर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts