Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इटली की राजधानी रोम के एक अस्पताल में लगी आग, चार की मौत

इटली की राजधानी रोम के एक अस्पताल में लगी आग, चार की मौत
रोम। इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में आग लग गई। हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उसमें भर्ती मरीजों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। टिवोली के महापौर कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि, सेंट जॉन द इवानजेलिस्ट हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। दमकल विभाग के बयान के मुताबिक, आग लगने की घटना शुक्रवार देर रात हुई और जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। टिवोली मध्य रोम के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर दूर अवस्थित है और यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पुरातत्व स्थल विला डी एस्टे और विला एडरियाना के लिए जाना जाता है जो यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल हैं।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

बिहार के सारण जिले में वृद्ध व्यक्ति को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा, मौत

छपरा। बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, खोड़ीपाकर गांव निवासी सुलेश्वर राय (75) को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मेक्सिको में अपराधियों और ग्रामीणों में भीषण संघर्ष, 11 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में एक छोटे कृषक समुदाय के लोगों और एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों के बीच शुक्रवार को संघर्ष में 11 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में गांव के लोग राइफल लिए गिरोह के सदस्यों का पीछा करते नजर आ रहे हैं और इस बीच गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। मेक्सिको पुलिस ने बताया कि, यह संघर्ष राजधानी मेक्सिको सिटी से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में टेक्सकल्टिटलन गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि, मृतकों में से आठ आपराधिक गिरोह के सदस्य थे, जबकि तीन गांव के निवासी थे। पुलिस ने गिरोह की पहचान नहीं की, लेकिन नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हिंसक गिरोह ‘फैमिलिया मिचोआकाना' इस क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।'' सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts