ताजा खबरराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून हाइवे पर हादसा, खाई में गिरी बस; दो की मौत, कई घायल

देहरादून। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून रूट पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शेरगड़ी के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह बस देहरादून की ओर जा रही थी और इसी दौरान आइटीबीपी के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

ISRO ने री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लॉन्चिंग की

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार सुबह चित्रदुर्ग के एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) का सफल परीक्षण किया। इसरो ने ट्वीट कर कहा ‘भारत ने कर दिखाया’। अब तक के सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल आसमान में जाने के बाद नष्ट हो जाते थे। लेकिन री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल सैटेलाइट भेजने के बाद वापस धरती पर लौट आएगा। इसके जरिए दोबारा किसी और सैटेलाइट को लॉन्च किया जा सकेगा।

पश्चिम बंगाल : BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में देर रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, अपने कुछ साथियों के साथ कोलकाता जाने के दौरान झा शक्तिगढ़ में हाइवे के किनारे एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान एक गाड़ी आई और उसमें सवर लोगों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, झा 2021 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनपर अवैध कोयला कारोबार चलाने के आरोप में कई केस भी चल रहे थे।

राजस्थान में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की ट्रक से भिड़ंत, 5 की मौत

राजस्थान के राजगढ़ में हिसार के स्याहड़वा गांव के लोगों से भरी एक पिकअप का शनिवार देर रात 1:00 बजे एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पिकअप सवार 3 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पिकअप और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में मृतकों की पहचान विमला, कृष्णा, सरस्वती, अंकित, अंजलि के रूप में हुई है। एक ही परिवार के 18 लोग एक पिकअप गाड़ी पर सवार होकर राजस्थान के सालासर बालाजी धोक लगाने के लिए आए थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button