PlayBreaking News

People’s Updates LIVE : जौनपुर में रेल पटरी पर लेट गए प्रेमी युगल, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत; युवती गंभीर रूप से घायल

Follow on Google News
People’s Updates LIVE : जौनपुर में रेल पटरी पर लेट गए प्रेमी युगल, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत; युवती गंभीर रूप से घायल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक और युवती ट्रेन की पटरी पर लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) बृजेश कुमार ने बताया कि, वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुंआर बाजार के पास स्थित अहिरान गांव के निवासी सोनू राजभर (24) तथा उसी गांव की वंदना राजभर (22) शनिवार दोपहर को शंकरगढ़ क्रॉसिंग के पास थे। वे दोनों मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस को देखकर पटरी पर लेट गए और ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई और जब वंदना अचानक उठकर जाने लगी तो ट्रेन की टक्कर से उसके दोनों हाथ कट गए। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने अपने वाहन से वंदना को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पर देर शाम मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। पीड़िता के भाई सूर्यभान ने बताया कि वंदना परिवार में सबसे छोटी है। उसकी दो दिन पहले शादी तय हुई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे दोनों घर छोड़कर चले गए थे।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नाइजीरिया के प्रमुख बैंक के सीईओ की मौत

कैलिफोर्निया। दक्षिण कैलिफोर्निया के मोहावी मरुस्थल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार नाइजीरिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर शुक्रवार रात 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें सवार छह लोगों में एक्सेस बैंक के सीईओ हर्बर्ट विग्वे (57) भी शामिल थे। नाइजीरियाई स्टॉक एक्सचेंज ‘एनजीएक्स ग्रुप' के पूर्व अध्यक्ष बैमोफिन अबिमबोला ओगुनबांजो भी हादसे में मारे गए। नाइजीरिया के पूर्व वित्त मंत्री नगोजी अकोंजो-इवेला ने इसकी पुष्टि की है। इवेला अब विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक हैं। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- ‘‘हर्बर्ट विग्वे, उनकी पत्नी और बेटे के साथ ही ओगुनबांजो की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत होने की खबर से बहुत दुखी हूं।'' विग्वे की मौत से नाइजीरिया और बैंकिंग क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। विग्वे के नेतृत्व में ही एक्सेस बैंक की संपत्ति और उपस्थिति कई अफ्रीकी देशों में बढ़ी। नाइजीरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता बायो ओनानुगा ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘विग्वे के पास एक्सेस होल्डिंग्स (मूल कंपनी) को अफ्रीका की सबसे बड़ी कंपनी बनाने की दूरदृष्टि थी।'' संघीय विमानन प्रशासन ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर ‘यूरोकॉप्टर ईसी 120' में छह लोग सवार थे। उसने रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर पाम स्प्रिंग्स हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह नेवाडा के बोल्डर शहर जा रहा था।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts