लखनऊ जेल में 36 कैदी HIV पॉजिटिव, 3000 कैदियों की कराई थी जांच

Follow on Google News
लखनऊ जेल में 36 कैदी HIV पॉजिटिव, 3000 कैदियों की कराई थी जांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में बंद 36 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं। यूपी एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में जेल में HIV स्क्रीनिंग कराई थी। इनमें 3000 से ज्यादा कैदियों की जांच हुई थी। जांच में 36 नए कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए। जेल में पहले से ही 11 मरीज संक्रमित थे। मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (ART) सेंटर से संक्रमितों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम मरीजों पर नजर बनाई हुई है। वहीं,  यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. रमेश ने बताया कि 36 नए बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल में बंद 11 कैदी पहले से संक्रमित थे।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

जम्मू में पुलिसकर्मी ने थाने के अंदर गोली मारकर की आत्महत्या

[caption id="attachment_60114" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] जम्मू। जम्मू में एक पुलिसकर्मी ने थाने के अंदर अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि, पुंछ निवासी कांस्टेबल इकबाल हुसैन शनिवार देर रात को शहर के नवाबाद पुलिस थाने में मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारियों ने कहा कि, प्रथम दृष्टया उसने खुद को गोली मारने के लिए अपने सर्विस हथियार का इस्तेमाल किया। अभी यह पता नहीं चला है कि उसने आत्महत्या क्यों की।

पश्चिम बंगाल के मालदा में सीमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मालदा जिला के नारायणपुर स्थित फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड अधिकारी दिलीप मंडल ने बताया कि दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देखें वीडियो...  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts