Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अफगानिस्तान में सोने की खदान ढहने से तीन लोगों की मौत

Follow on Google News
अफगानिस्तान में सोने की खदान ढहने से तीन लोगों की मौत
फैजाबाद। उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान ढहने से तीन खनिकों की मौत हो गई है। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के अर्घंचख्वा जिले के पहाड़ी इलाके में हुई। स्थानीय निवासियों और बचाव दल ने पीड़ितों के शव बरामद किए।

आज की अन्य खबरें...

पश्चिम बंगाल में तेल उत्पादन इकाई में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को एक तेल उत्पादन इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। बारासात के बादुबाजार इलाके में स्थित फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 11 गाड़ियों को सेवा में लगाया गया। राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ऐसा लगता है कि फैक्टरी के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग बचाव कार्य में अग्निशमन कर्मियों की मदद कर रहे हैं। घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्पेन में अचानक आई बाढ़, 51 लोगों की मौत, कई कारें बहीं, रेल लाइन और हाईवे ब्लॉक

बार्सीलोनास्पेन में अचानक आई बाढ़ में 51 लोगों की मौत हो गई, कई कारें बह गईं, गांवों में पानी भर गया तथा रेल लाइन व हाईवे अवरुद्ध हो गए। पूर्वी वेलेंशिया क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गयी। रेल प्राधिकारियों ने बताया कि मलागा के समीप एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वेलेंशिया शहर और मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित है। पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों और कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में गुरुवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

यूपी के बलिया में पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी, 29 जवान घायल, चार की हालत गंभीर

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में दर्दनाक हादसा। पुलिस जवानों को लेकर जा रही जर्जर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए। घायलों में से 19 जवानों को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 10 घायलों को बलिया जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बस में फंसे जवानों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। बता दें कि यह सभी बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान थे। छठ पूजा में ड्यूटी के लिए रोहतास से सीवान जा रहे थे। हादसा, यूपी-बिहार बर्डर पर बैरिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात 12.30 बजे के पास हुआ है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts