Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर प्रदेश के बलिया में दो बाइकों की भिड़ंत, लेखपाल समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया में दो बाइकों की भिड़ंत, लेखपाल समेत दो की मौत
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना अंतर्गत रेवती कस्बे के कोलनाला के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक लेखपाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में बैरिया तहसील में लेखपाल शिवमंगल राम (56) और अमन (17) सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) रेवती पहुंचाया, जिसमें शिवमंगल राम व अमन की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की अन्य खबरें...

I.N.D.I.A नेताओं की कल सुबह 11:30 बजे वर्चुअल बैठक, सीट बंटवारे को लेकर होगी चर्चा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेताओं की कल यानी कि शनिवार सुबह 11:30 बजे वर्चुअली बैठक होगी। I.N.D.I.A. की इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एम.के स्टालिन, नीतीश कुमार समेत 14 पार्टियों के नेता शामिल होंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts