Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिमाचल प्रदेश में बाइक से भिड़ी कार, एक की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश में बाइक से भिड़ी कार, एक की मौत, दो घायल
ऊना। हिमाचल प्रदेश में थाना गगरेट के तहत मवा कहोलां में कार और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान वंदना पत्नी विक्रम निवासी ढोहवाल, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह विक्रम अपनी पत्नी वंदना के साथ बाइक पर सवार होकर दौलतपुर से गगरेट की ओर जा रहा था। मवा कोहलां में अचानक सड़क पर गाय आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार गाय से टकराने के बाद बाइक से जा टकराई। हादसे में जहां वंदना की मौत हो गई, तो वहीं गाय ने भी कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। हादसे में घायल बाइक चालक विक्रम और कार चालक रजत निवासी दौलतपुर घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की अन्य खबरें...

भोपाल के कलियासोत डैम में युवती ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में युवती ने छलांग लगा ली। डूबने से युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी पटेल, निवसी प्रियंका नगर, कोलार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोलार क्षेत्र स्थित कॉल सेंटर में जॉब करती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद और AAP विधायक करतार सिंह तंवर BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद भी भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों के साथ झड़प, 3 सैनिकों की मौत

[caption id="attachment_98812" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ झड़प में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। यह जानकारी देश की सेना ने एक बयान में दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि यह घटना मंगलवार को प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में हुई, जब आतंकवादियों ने सैनिकों के साथ गोलीबारी की। इलाके में रहने वाले किसी भी आतंकवादी को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। प्रांत में सुरक्षाबलों पर यह दूसरा हमला था। इससे पहले पड़ोसी उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी मारा गया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts