Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

श्रीलंका के नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 25 घायल

Follow on Google News
श्रीलंका के नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 25 घायल
कोलंबो। श्रीलंका के नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत के मैडमपे शहर में गुरुवार को बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। दुर्घटना चिलाव-कोलंबो मुख्य सड़क पर हुई। शहर में बारिश हो रही थी और बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। चालक ने तेज बारिश के कारण बस से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में दक्षिण एशियाई देश में हुई 2,200 घातक सड़क दुर्घटनाओं में 2,557 लोग मारे गए।

आज की अन्य खबरें...

महोबा में युवक को मंदिर में लगा करंट, महज 20 सेकंड में चली गई जान

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों में लगा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। महज 20 सेकंड में उसकी मौत हो गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का लाइव वीडियो कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1808825528553779248

शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दुल्हन बेहोश, दोनों परिवारों में कोहराम मचा

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को चौंका दिया है। दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाने के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दूल्हे की मौत के बाद से दोनों परिवार के लोग सदमे में हैं। दुल्हन बार-बार बेहोश हो जा रही है। उसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा पुरैला ताखा गांव का यह मामला है। यहां ज्ञान सिंह के बेटे सतेन्द्र कुमार (24) की शादी दो जुलाई को रतनपुरा गांव में विनीता कुमारी के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद तीन जुलाई को बारात दुल्हन की विदाई कराकर गांव लौटी थी। घर के लोग दुल्हन के स्वागत से जुड़े कार्यों में व्यस्त थे कि इसी बीच, सतेन्द्र ने दूल्हे की वेशभूषा में ही कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भरतपुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा रूपवास निवासी एक प्रेमी युगल द्वारा उत्तर प्रदेश में आगरा के अछनेरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान रूपवास कस्बे के जटमासी रोड स्थित गांव सिरसोन्दा हाल बर्फ फैक्ट्री जगन कॉलोनी निवासी कान्हा पुत्र बृजेन्द्र सिंह ठाकुर और पहाड़पुर थाना रुदावल हाल निवासी बर्फ फैक्ट्री निवासी प्रियंका ठाकुर के रूप में की गई है। युवक कान्हा की 8 जुलाई को शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल के एक ही गोत्र के होने के कारण समाज एवं परिवार द्वारा उन्हें शादी करने की इजाजत नही दी जा रही थी। पंच पंचायत तक भी मामला पहुंच चुका था। समाज और परिजनों के दबाब के चलते प्रेमी युगल ने घर से फरार हो कर ट्रेन के आगे कूदकर यह कदम उठाया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts