कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को अपनी जान का खतरा! कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाई ये गुहार

Follow on Google News
कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को अपनी जान का खतरा! कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाई ये गुहार
कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को अपनी जान का खतरा होने का डर सता रहा है। मुंबई सेशन कोर्ट में अबू सलेम ने अर्जी दाखिल की है कि उसे तलोजा जेल से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट न किया जाए। सलेम की वकील अलीशा पारेख का कहना है कि, उसने यह अर्जी दाखिल की है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी जान को खतरा है। तलोजा जेल ने जवाब देते हुए कहा कि, निचली कोठरी की हालत अच्छी नहीं है और इसे दोबारा बनाने की जरूरत है। उसके लिए कोई अन्य सुरक्षित स्थान नहीं है, इसलिए उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए। फिलहाल हमें अंतरिम राहत मिली है। पहले भी सलेम पर दो बार हमला हो चुका है।

आज की अन्य खबरें...

यमन तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 49 की मौत, 140 लापता

[caption id="attachment_121460" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] काहिरा यमन तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 49 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 140 अन्य लापता हैं। अब तक 71 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में 31 महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। प्रवासियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संगठन के एक बयान के अनुसार, नाव पर करीब 260 सोमालियाई और इथोपियाई नागरिक सवार थे। नाव सोमालिया के उत्तरी तट से अदन की खाड़ी की 320 किलोमीटर की यात्रा पर थी, जब यह यमन के दक्षिणी तट पर डूब गई। तलाश अभियान जारी है।

मलावी में विमान हादसे में उपराष्ट्रपति चिलिमा समेत 9 की मौत, राष्ट्रपति ने की पुष्टि

ब्लांटायर (मलावी)। मलावी के उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा और 9 अन्य लोगों की एक विमान हादसे में मौत हो गई। देश के राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने मंगलवार को जानकारी दी। जिस सैन्य विमान में चिलिमा यात्रा कर रहे थे, उसका मलबा देश के उत्तर में एक पहाड़ी क्षेत्र में मिला। एक दिन से अधिक समय तक चली खोज के बाद विमान का मलबा मिला। राष्ट्रपति चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इस दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उपराष्ट्रपति चिलिमा और 8 अन्य लोगों को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना था। राष्ट्रपति ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रक ने खराब मौसम के कारण विमान को मजुजु एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास नहीं करने और वापस लिलोंग्वे की ओर मुड़ने के लिए कहा। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का विमान से संपर्क टूट गया और विमान रडार से गायब हो गया। विमान में सात यात्री और सैन्य चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

महाराष्ट्र ATS ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, बनवाए थे फर्जी दस्तावेज

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की जुहू इकाई ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के नाम रियाज हुसैन शेख (33), सुल्तान सिद्दीक शेख (54), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगनी शेख (39) है। चारों आरोपी शहर के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। ये कई सालों पहले गैरकानूनी रूप से देश में दाखिल हुए थे। अधिकारी ने कहा कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए गुजरात के सूरत के निवासी होने का जाली दस्तावेज इस्तेमाल किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा, यह भी पता चला है कि पांच और लोगों ने इसी तरह पासपोर्ट हासिल किए थे और उनमें से एक काम के लिए सऊदी अरब गया था। जांच में यह भी पता चला कि कुछ लोगों ने इसी फर्जी पासपोर्ट की मदद से हाल के चुनावों में मतदान भी किया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वे आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे।

फिलिस्तीन में इजरायली हमले में 4 की मौत, 8 घायल

गाजा फिलिस्तीन में वेस्ट बैंक के पास कफर नीमा गांव पर इजरायली हमले में चार लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। अल जज़ीरा ने फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि इजरायली बलों ने पहले कफर नीमा के पास एक कार पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इजरायली सैनिकों ने गांव पर धावा बोला, जिससे फिलिस्तीनी लोग घायल हो गए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts