Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिलीपींस के उत्तरी प्रांत कागायन में हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, दो घायल

फिलीपींस के उत्तरी प्रांत कागायन में हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, दो घायल
मनीला। फिलीपींस के उत्तरी प्रांत कागायन में शुक्रवार को एक हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे तब हुई, जब उत्तर की ओर जाने वाला मछली डिलीवरी ट्रक गलती से विपरीत लेन में चला गया और दक्षिण की ओर जाने वाले वाहन से टकरा गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि चालक को नींद आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया।

आज की अन्य खबरें...

पंजाब के जालंधर में ट्रैक्टर और कार की टक्कर, 2 लोगों की मौत

फगवाड़ापंजाब में जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना कल देर रात उस वक्त हुई, जब कार सवार लुधियाना लौट रहे थे। घायलों को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सरवन कुमार और बैबाव के रूप में हुई है। घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मुरैना में रेत माफिया और पुलिस के बीच गोलीबारी, कोई जनहानि नहीं

[caption id="attachment_119211" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने को लेकर रेत माफिया के लोगों और पुलिस के बीच गोलीबारी होने की घटना सामने आई है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। पुलिस ने सराय छोला थाना प्रभारी भूमिका दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के लिए कल चंबल नदी के कैमरा और बरवासिन घाट गई थी। अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां को पकड़ने का प्रयास किया तो दो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को भगा ले गए, लेकिन एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए ग्राम बरवासिन लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ चालीस चक्र गोलियां दागी, लेकिन गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। पुलिस की कार्यवाई को देखकर रेत माफिया के लोग गांव छोड़कर बीहड़ों में छिप गए। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts