अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का 76वां जन्मदिन आज, परिवार के साथ काटा केक

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में परिवार के साथ केक काटकर अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। लालू ने शनिवार और रविवार की रात पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद समेत परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने के लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी पटना पहुंची हैं।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तान में बंदूकधारियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

फाइल फोटो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की शाम शहर के सोहराब गोठ इलाके में उस समय हुई, जब मोबाइल वैन में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें रुकने का इशारा किया। तभी संदिग्धों ने गोलियां चलाईं, जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवास में दो परिवारों के बीच विवाद, गोली लगने से दो की मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में जाट समाज के दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद गोलीबारी भी हुई। गोली लगने से दो लोगों की मौत, जबकि एक घायल हो गया। सतवास थाना अंतर्गत ग्राम गोला की घटना। मृतकों की पहचान कैलाश गोदारा और राजू के रूप में हुई है। वहीं सुनील नामक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों राजेश और वरुण उर्फ अरुण को हिरासत में ले लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में फार्मास्युटिकल प्लांट में विस्फोट, 1 की मौत

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के अंबरनाथ शहर में एक फार्मास्युटिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने बताया कि ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी के नाइट्रेशन प्लांट में विस्फोट के बाद आग लगी और इकाई के अन्य हिस्सों में फैल गई। हादसे में मरने वाले की पहचान सूर्यकांत जिमत के रूप में हुई है। यह घटना एमआईडीसी यूनिट 2 में ब्लू जेट हेल्थकेयर के नाइट्रेशन प्लांट में एएमपी गेट के पास हुई।

संबंधित खबरें...

Back to top button