
राजकोट। गुजरात में हाल के ही दिनों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक मयूर मकवाना अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। उसी दौरान ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आज की अन्य खबरें …
बांग्लादेश में तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 17 लोगों की मौत
ढाका। बांग्लादेश के मदारीपुर जिले के कुतुबपुर इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस एमाद परिवाहन की थी। ड्राइवर का रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस से कंट्रोल खो गया, जिसकी वजह से ढाका जाने वाली बस खाई में जा गिरी।
मुंबई के वर्ली में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत
मुंबई। मुंबई के वर्ली रविवा सुबह एक हादसा हो गया। यहां वर्ली सी फेस में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने 23 वर्षीय कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्ली पुलिस ने कहा, ” मुबई के वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। कार का ड्राइवर भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”
Maharashtra | A woman died after she was hit by a speeding car in Mumbai's Worli area. The driver of the car also got injured and has been detained. Further investigation into the matter is underway: Worli police pic.twitter.com/VEOUIw1T52
— ANI (@ANI) March 19, 2023
पंजाब में 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट
अमृतसर। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी बीच पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि, राज्य में इंटरनेट सेवा 20 मार्च तक बंद रहेगी। इससे पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए इसे बंद किया गया था।
अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के चलते पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। इसी के चलते जनता के हित और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
All mobile internet services, all SMS services (except banking & mobile recharge) & all dongle services provided on mobile networks, except the voice call, in the territorial jurisdiction of Punjab suspended till March 20 (12:00 hours) in the interest of public safety: Dept of… https://t.co/rQKCP9QxRG pic.twitter.com/ggTr1qk8M2
— ANI (@ANI) March 19, 2023