PlayBreaking News

प्यार करने वाले को तालिबानी सजा: लड़की के बाप और भाई ने ‘हथौड़े’ से तोड़ दिए लड़के के घुटने

शाजापुर के मक्सी कस्बे का मामला, युवक को सरेआम जमीन पर गिराकर पीटा
Follow on Google News
शाजापुर। जिले के मक्सी में लव मैरिज करने पर एक युवक को सरेआम बुरी तरह पीटा गया। लड़की के पिता और भाई ने उसके घुटनों पर हथौड़ा जैसा हथियार चलाया। इससे कई जगह फ्रैक्चर आ गए हैं। युवक अब चलने की स्थिति में नहीं है। लड़का भावसार समाज का है, जबकि लड़की पाटीदार समाज से ताल्लुक रखती है। दोनों ने हाल ही में आर्य समाज मंदिर में शादी की है। जानकारी के मुताबिक, पिटाई करने का वीडियो बीच-बाजार में स्थित पुलिस चौकी के सामने का है। इसमें देखा जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। उसके दोनों घुटनों पर हथौड़े जैसे हथियार से वार कर रहे हैं। युवक मारपीट के बाद चल भी नहीं पा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बाइक टकराने के बाद विवाद बढ़ा है। घटना के विरोध में मंगलवार को भावसागर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1437721881252012038?s=20

अगस्त में घर से भागकर दोनों ने शादी की

दरअसल, मक्सी में रहने वाले पुष्पक भावसार का पड़ोस में रहने वाली राधिका पाटीदार से दो साल से अफेयर चल रहा था। अगस्त में दोनों घर से भागे और इंदौर में 24 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। दोनों परिवारों का विवाद थाने तक पहुंचा। यहां झूमाझटकी भी देखने को मिली थी। इसके बाद समझौता करा दिया गया था। लड़की अपने पिता अखिलेश पाटीदार के साथ चली गई। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ।

बाल कटाने गया था पुष्कर, घेरकर पीटा

12 सितंबर को पुष्पक बाल कटाने बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान पर गया था। यहां अखिलेश और और उसका बेटा पहुंच गया, जिसके बाद दोनों ने पुष्पक को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने पुष्पक के घुटनों पर हथौड़े जैसे हथियार से कई वार किए। दोनों ने जमीन पर लिटाकर पुष्पक के साथ खूब मारपीट की। जिस जगह ये घटना हुई, वहां पास में ही पुलिस चौकी है लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा।
पुलिस बोली- जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई करेंगे
मक्सी में युवक को हथौड़े से नहीं, सैलून चेयर के पीछे लगने वाला सपोर्टर हैंडल है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, इसलिए क्रॉस केस दर्ज किया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- एसडीओपी दीपा डोडवे
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts