Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट की और धक्का देकर कुएं में फेंका

खेत में अकेले काम कर रही थी लड़की, लड़का पहुंचा और पकड़ने लगा
छतरपुर। बमीठा इलाके में एक सिरफिरे लड़के ने 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। गला भी दबाया और फिर धक्का देकर कुएं में फेंक दिया। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम हल्के पटेल (18 साल) है। वह गांव की ही लड़की से एकतरफा प्यार करता है। जबकि लड़की लगातार इग्नोर करती थी। रविवार को लड़की अपने खेत में अकेले काम कर रही थी, तभी हल्के वहां पहुंच गया और इशारा करके उसे अपने पास बुलाने लगा। जब लड़की ने आने से साफ मना कर दिया तो आरोपी को गुस्सा आ गया। उसने खेत में ही लड़की को पकड़कर छेड़छाड़ की और उसके साथ मारपीट कर दी। इंदौर में चूड़ी बेचने वाले तस्लीम को नहीं मिली जमानत, छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया

लड़की गला दबाया और कुएं में फेंक दिया

आरोपी ने लड़की के चिल्लाने पर गला दबा दिया, इससे सांस रुकने लगी। लड़की के छटपटाने पर थप्पड़ मारे और फिर पास के एक कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। कुएं से लड़की के चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए और घटना की सूचना बमीठा पुलिस को दी।

ग्रामीणों की मदद से लड़की को कुएं से निकाला

पुलिस का कहना था कि मौके पर ग्रामीणों की मदद से लड़की को कुएं से बाहर निकाला गया। उसकी हालत को देखकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा। वहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts