बॉलीवुडमनोरंजन

करियर के शुरुआती दिनों में इन अभिनेत्रियां को हुआ अपने को- स्टार से प्यार, लेकिन अधूरी रह गई कहानी

मनोरंजन जगत में सेलेब्स का एक दूसरे से नाम जुड़ना आम बात हो गई है। आए दिन कोई ना कोई कलाकार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां में बना ही रहता है। अक्सर इन रिश्तों की शुरुआत फिल्म के सेट से होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कलाकार अपने करियर ही शुरुआत में ही अपने को- स्टार पर अपना दिल दे बैठते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौनसे कलाकार हैं जो करियर के शुरुआती दिनों में ही अपने को- स्टार से इश्क कर बैठे-

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

जाह्नवी कपूर

जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर ईशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म के बाद से ही उनके अफेयर की खबरें जमकर वायरल होने लगीं थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया।

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने काम किया था। फिल्म के बाद से ही अभिनेत्री का नाम फिल्म के एक्टर जोड़ा जा रहा था। हालांकि, बाद में इन खबरों को अफवाह करार दे दिया गया।

सारा अली खान और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत

सारा अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके साथ लीड रोल में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म के बाद से ही सारा और सुशांत के अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय का नाम उनके शुरुआती दौर में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ काफी जुड़ा था। इन दोनों ही कलाकारों की दोस्ती एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद यह दोस्ती जल्द ही प्यार में भी बदल गई। हालांकि, इनके रिश्ते को कामयाबी नहीं मिल पाई।

आलिया भट्ट और वरुण धवन

आलिया भट्ट

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम इस फिल्म में उनके साथ दिखाई दिए अभिनेता वरुण धवन साथ जोड़ा गया था। हालांकि, वरुण की जिंदगी में पहले से ही नताशा की मौजूदगी के कारण आलिया और वरुण का रिश्ता अधूरा ही रह गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button