Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुईं निर्मल कपूर, बेटे अनिल-बोनी कपूर संग बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुईं निर्मल कपूर, बेटे अनिल-बोनी कपूर संग बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने 90 वर्ष की उम्र में दुनिया को विदा कह दिया। उन्होंने 2 मई को मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार 3 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कपूर परिवार सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मौजूद रहें।  इस दौरान अनिल कपूर काफी दुखी नजर आए। वहीं पूरे कपूर परिवार को काफी भावुक देखा गया। जाह्नवी, खुशी और सोनम कपूर भी भावुक होती दिखाई दी। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी काफी उदास दिखे।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी आखिरी विदाई 

वहीं सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान भी विश्राम घाट पहुंचे। इसके अलावा अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, करण जौहर, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ अनुपम खेर, फरदीन खान और ओरी सहित तमाम सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। 

बोनी कपूर ने किया भावुक पोस्ट 

बोनी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘मां ने अपना पूरा जीवन खुशी से जिया। अब उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई है।’

90वां जन्मदिन था खास 

पिछले साल कपूर परिवार ने निर्मल कपूर का 90वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। परिवार का कहना है कि उन्होंने हमेशा सबको जोड़े रखा और अपने संस्कारों से सबका दिल जीता। अब वे हमेशा सबकी यादों में जिंदा रहेंगी। 
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts