
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। जिसके बाद उनका आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी।
होने लगीं थीं स्वस्थ लेकिन फिर…
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता मनोज बाजपेयी मां लंबे समय से बिमार चल रहीं थीं। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

एक साल पहले पिता का भी हुआ था निधन
मनोज बाजपेयी के माता-पिता का निधन एक साल के अंतराल में हुआ है। दरअसल, मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का पिछले साल अक्टूबर महीने में 83 साल की उम्र में देहांत हो गया था। उन्होंने ने भी दिल्ली में ही अंतिम सांस ली थी।
अपने माता-पिता के बेहद करीब थे एक्टर
एक्टर अपने माता-प्ता के बेहद करीब थे। अपनी मां की कुछ सीखों को एक्टर अक्सर दोहराते हुए भी नजर आया करते थे। एक्टर ने बताया था कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि, जिसे सफलता नहीं मिलती है, उसे कभी बेवकूफ नहीं समझना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
एक्टर की अपकमिंग मूवी का पोस्टर रिलीज
हाल ही में मनोज बाजपेयी की अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इसके साथ ही फिल्म के नाम का भी खुलासा हो गया है। मनोज बाजपेयी की इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म का नाम ‘बंदा’ होगा। जिसकी पूरी पंच लाइन है, ‘सिर्फ एक बंदा ही काफी है’। वे इस फिल्म में वकील के किरदार में नजर आएंगे।
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राख, गुलमोहर आदि में नजर आने वाले हैं।