तीर्थनगरी में हादसा :ओंकारेश्वर में झारखंड के श्रद्धालुओं की नाव नर्मदा नदी में पलटी, 10 को बचाया  

ओंकारेश्वर में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल, झारखंड के श्रद्धालुओं की नाव नर्मदा नदी में पलट गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाइफ जैकेट पहने सभी श्रद्धालुओं को बचा लिया गया। हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
Follow on Google News
ओंकारेश्वर में झारखंड के श्रद्धालुओं की नाव नर्मदा नदी में पलटी, 10 को बचाया  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी में शुक्रवार को नाव पलटने के बाद 10 श्रद्धालु नर्मदा नदी में डूबने लगे थे। सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे की है। हादसा नवीन घाट के पास हादसा हुआ। यह हादसा तब हुआ, जब नाव में सवार श्रद्धालु भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ओंकार मठ और नागर घाट के बीच लकड़ी की नाव के नीचे चट्टान आ जाने से नाव असंतुलित होकर पलट गई।एक चट्टान से टकाराने के कारण 225 नंबर की लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया।

    दो श्रद्धालुओं के पेट में पानी भरा

    एसपी ने बताया कि सभी 10 श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। हादसे की सूचना मिलने पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों ने श्रद्धालुओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचा लिया। उन्होंने बताया, बचाए गए श्रद्धालुओं में से दो लोगों ने घबराहट और पेट में पानी जाने की शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से एक महिला को सनावद के अस्पताल भेजा गया है।

    झारखंड से आया है 52 यात्रियों का जत्था  

    एसपी मनोज कुमार राय ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि नाव में झारखंड के रांची का परिवार था, जो करीब 52 लोगों का जत्था लेकर ओंकारेश्वर आया हुआ था। इन्हीं में से 10 लोग एक नाव में सवार होकर घूम रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि नर्मदातट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं को कहा गया है कि बिना लाइफ जैकेट के नाव में नहीं बैठें। नाव चालकों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts