PlayBreaking News

छिंदवाड़ा में हुआ खूनी गोटमार खेल, 368 से ज्यादा लोग घायल

धारा 144 का असर नहीं दिखा लोगों पर, 38 को गंभीर चोटें आईं
Follow on Google News
छिंदवाड़ा। जिले के पांढुर्ना और सावरगांव पक्ष के बीच मंगलवार सुबह से ही गोटमार मेला जारी रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर पथराव किए गए। सुबह 6 बजे ही सावरगांव और पांढुर्ना पक्ष के लोगों ने मां चण्डी की पूजा के बाद नदी में झंडा लगाया। इसके तुरंत बाद यहां दोनों तरफ से लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार 368 से ज्यादा लोग इस पत्थरबाजी में घायल हो गए थे। 38 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे जिन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर करा गया। एहतियातन मेले में आकस्मिक चिकित्सा की व्यवस्था भी बनाई गई है, लेकिन जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

लगाया गया है प्रतिबंध

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रशासन ने गोफन (एक प्रकार का जाल जिसमें भरे हुए छोटे-छोटे पत्थर बांधकर घुमाने से चारों ओर तेजी से गिरते हैं) पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके कुछ लोग गोफन चला कर भी गोटमार खेलते रहे। गोटमार मेला स्थल पर एसपी विवेक अग्रवाल और कलेक्टर सौरभ सुमन मौजूद रहे। साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मोर्चे पर तैनात किए गए थे।

सीएमएचओ ने की पुष्टि

सीएमएचओ डॉ. गिरीश चौरसिया ने बताया कि छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में चल रहे गोट मार मेले में घायलों की संख्या 168 से अधिक हो गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस को भी यहां तैनात किया गया है। बावजूद इसके मेले के आयोजन पर कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। लोग प्रशासन के सामने ही नियम तोड़कर गोटमार खेल रहे हैं।

कलेक्टर ने जारी किए थे आदेश

गोटमार मेला इस बार भी पांढुर्ना में 7 सितंबर को लेकर कलेक्टर सौरभ सुमन ने विशेष आदेश जारी कर शनिवार को कहा था कि 7 और 8 को सितंबर को यहां 2 दिनों तक धारा 144 प्रभावी रहेगी। पांढुर्ना एवं सांवरगांव के बीच जाम नदी पर एक दूसरे पर पत्थर फेंकने की प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए। कुप्रथा को रोकने धारा 144 लगाई गई थी, लेकिन पथराव हुआ। 38 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है तथा 37 का पांढुर्ना में इलाज चल रहा है। बीते वर्ष की तुलना में कम लोग घायल हुए। सभी को अस्थाई अस्पतालों के जरिए उपचार प्रदान किया गया। विवेक अग्रवाल, एसपी छिंदवाड़ा
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts