PlayBreaking News

दृष्टिबाधित नेविगेटर्स ने ब्रेल लिपी में लिखे मैप से चालकों को बताया रास्ता

हमसफर 18 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन
Follow on Google News
दृष्टिबाधित नेविगेटर्स ने ब्रेल लिपी में लिखे मैप से चालकों को बताया रास्ता

स्वयंसेवी संस्था अरुषि द्वारा 18 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन रविवार को किया गया। रैली की रूपरेखा जीनियस (द क्रिएटिव ग्रुप) के नीरज गुलाटी द्वारा तैयार की गई। रैली का ब्रेल रूट मैप आरुषि द्वारा तैयार किया गया। पहली गाड़ी का फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विश्वास सारंग द्वारा किया गया। इस मौके पर एएस सिंहदेव द्वारा पहली गाड़ी चलाई गई। रैली में दृष्टिबाधित नेविगेटर्स द्वारा 50 कार चालकों को रास्ता बताया गया। हर नेविगेटर के हाथ में ब्रेल लिपि में तैयार रूट मैप था, जिसको पढ़कर ही चालक द्वारा पूरा रास्ता तय कर सके।

30 किमी की अवेयरनेस ड्राइव

सभी गाड़ियों द्वारा लगभग 30 किमी का रास्ता तय किया गया। यह अवेयरनेस ड्राइव शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकली, जिसका समापन इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय पर हुआ। रैली में भोपाल के अलावा कई शहरों के प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्हें शहर के रास्तों की जानकारी नहीं थी फिर भी उन्होंने नेविगेटर के सहयोग से रैली पूरी की।

कार रैली के विजेताओं के नाम

नोविस क्लास

  • प्रथम पुरस्कार : प्रतिभागी वाहन चालक सुरेश कुमार झा व नेविगेटर प्रवीण पाटीदार।
  • द्वितीय पुरस्कार : प्रतिभागी वाहन चालक अंश जायसवाल व नेविगेटर दीपिका वर्मा।

एक्सपर्ट क्लास

  • प्रथम पुरस्कार : प्रतिभागी वाहन चालक महेंद्र मनवानी व नेविगेटर कु. निशा ओझा।
  • द्वितीय पुरस्कार : प्रतिभागी वाहन चालक राजन देब व नेविगेटर राजीव पाठक।

स्वर्गीय डॉक्टर आरके मेमोरियल ट्रॉफी आयुष मनवानी को दी गई।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts